आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़,संवाददाता। हर्रा की चुंगी स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय पालीटेक्निक एवं राजकीय पालीटेक्निक भीलीहीली के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कूद एवं विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने किया। आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिव कुमार यादव, द्वितीय स्थान अंकित चौहान, तृतीय स्थान प्रिंस यादव ने प्राप्त किया। वहीं आठ सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्णिमा मौर्या, द्वितीय स्थान मुस्कान विश्वकर्मा, तृतीय स्थान अंशिका यादव ने प्राप्त किया। संस्थागत सिविल अभियंत्रण अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी प्रजापति को भारत मंडपम् दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डॉयलाग 2026 में प्रतिभाग करने के लिए म...