भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास मैदान में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान द्वारा मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी का स्वागत किया गया। इस दौरान राम गोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन ब्लॉक ज्ञानपुर, सुरियावां और औराई क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग की। भारत सरकार के निर्देशन में ऐसे खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत चकटोडर, जंगला, गल्ला मंडी सुरियावां, कपूरीपुर सुरियावां, आरके स्पोर्टिंग क्लब पिपरगांव (औराई) एवं सौदहरपुर के युवा मंडल शामिल रहे। पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 100 मी...