चंदौली, जनवरी 24 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एवती रामरूपदासपुर गांव के खेल मैदान पर शुक्रवार को नवयुवक मंगल दल की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद जैसी खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामरूपदासपुर, जनौली, नोनार, सिसौड़ा, कमालपुर, धीना, धानापुर, ओदरा हिनौता, कमहरिया, कपसिया, खजरा, एवती, कजेहरा, माधोपुर, असना, मेढ़ान, सिरकलपुर, वि...