खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता को किया गया सम्मानित
घाटशिला, सितम्बर 3 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित गंगा नारायण देव इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में मेजर ध्यानचंद की जयंती स्मृति के अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं तथा शिक्षकों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच बुधवार को पुरस्कार का वितरण किया गया। बारिश की वजह से दो दिन के विलंब के बाद बुधवार को कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के मुखिया बिलासी सिंह ने बच्चों के बीच पारितोषिक का वितरण किया। कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्वलन एवं मेजर ध्यानचंद की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विजेताओं को मेडल तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तक एवं शब्दकोष भंडार पुस्तक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर मुखिया बिलासी सिंह ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी हिस्सा लेकर अपना करियर बनाएं। खेलकूद से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.