बरेली, अप्रैल 9 -- आंवला। नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा महोत्सव में अभिव्यक्ति एवं वार्षिक क्रीड़ा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।बुधवार को कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह में अवनीश तिवारी एडवोकेट ने कहाकि युवाओं के लिए इस प्रकार के मंच उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने का माध्यम हैं। प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। महोत्सव में लोक गीत गायन, भाषण, रंगोली, सुलेख आदि प्रतियोगिता व वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डॉ. सौरभ कुमार, विचित्र कुमार, देवी शरण, विनोद कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार, विशाल वेंसन, कमल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.