अल्मोड़ा, मार्च 29 -- अल्मोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो सौ मीटर दौड़ पुरुष में वरुण कुमार, महिला में संगीता बिष्ट, ऊंचीकूद में हिमानी नयाल, रिले रेष में नालंदा हाउस पहले स्थान पर रहे। हाउस चैंपियनशिप ऐलोरा हाउस के नाम रही। वहीं, व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भारती भगरी व संगीता बिष्ट संयुक्त रूप से विजयी रहीं। यहां सेवानिवृत्त कर्नल रामचंद्र, प्रधानाचार्या रेखा असवाल, नीतू प्रसाद आर्य, निर्मला पांडेय, दीपा माहरा आदि रहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...