महोबा, मार्च 21 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्तरीय जूनियर बालक , बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ी। वॉलीबाल में खरेला की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के संदीप तिवारी ने कराई। वॉलीबाल प्रतियोगिता खरेला के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज ने अपने नाम की। उपविजेता स्टेडियम महोबा की टीम रही। 100 मीटर बालिका वर्ग में रुपाली पहले और रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में छवि राजपूत पहले और नैंसी दूसरे नंबर पर रहीं। 400 मीटर दौड़ नैंसी ने अपने नाम की। रीना को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 800 मीटर दौड़ नंदनी पहले, साक्ष्री दूसरे नंबर पर रहीं। 1500मीटर दौड़ में कल्पना पहले नंदनी दूसरे नंबर पर रहीं। जैबलिन थ्रो में रचना ने बाजी मारी। नीलम दू...