खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, 17 से हॉकी प्रतियोगिता
बरेली, जुलाई 14 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अंतर जनपदीय, मंडलीय और प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। ये प्रतियोगिताएं 17 जुलाई से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी। हॉकी, क्रिकेट, तीरंदाजी, जूडो, कराटे, शूटिंग, तैराकी समेत टीम और एकल सहित 30 से अधिक खेलों की तिथि और आयोजन स्थलों की सूची जारी की गई है। वहीं सभी वर्गों के एथलेटिक्स खेलों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा, जो 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.