बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच, संवाददाता। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को बीएसए आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया। बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद में भाग लिया। इसके अलावा रंगोली तथा हास्य-व्यंग्य, गीत कविता के माध्यम से लोगों का मन मोहा। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें पढ़ने के ललक बढ़ती है। समय-समय पर खेल का आयोजन करना चाहिए। इस अवसर पर गेम प्रभारी डॉ.सूर्यभान रावत, प्रदीप कुमार वर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, वीरेश कुमार वर्मा, महेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.