खेलकूद,मेहंदी, निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा
गोपालगंज, मार्च 25 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित मिंज स्टेडियम और गोपालगंज क्लब परिसर में बुधवार को थावे महोत्सव के अवसर पर खेलकूद,निबंध व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना दमखम व प्रतिभा का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने दीप जलाकर किया। खेलकूद में कबड्डी, दौड़ व वॉलीबॉल का मुकाबला हुआ। जिसमें दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर बालक अंडर 14 आयु वर्ग में प्रियांशु कुमार ने प्रथम और साहिल तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी प्रथम रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में अयुब हावारी और बालिका वर्ग में शाहीन परवीन विजेता रहे। बालक वर्ग के अंडर 17 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में युवराज कुमार प्रथम स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.