गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। शहर की साई कराटे अकादमी में बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। परीक्षा स्पोर्ट्स शिटोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर व मुख्य परीक्षक शिहान सुनील सैनी की देखरेख में संपन्न हुई। बेल्ट टेस्ट के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मरक्षा तकनीकों, काता और कुमिते के आधार पर किया गया। कई महीनों से चल रहे प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों ने परीक्षा दी। सुनील सैनी 7वीं डैन ब्लैक बेल्ट और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त कोच हैं। जारी परिणामों के अनुसार कियान खंडेलवाल और हर्षित खर्ब ने ऑरेंज बेल्ट, पार्थ, शौर्य और वान्या मित्तल ने सीनियर ग्रीन बेल्ट, चिराग ने सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। वहीं तनुष पाहुजा, शिवांक प्रताप सिंह, अनन्या सिंह और हृदान सरो...