लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। बीचएचआर ने सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) में बेहतरीन खेल दिखाते हुए वेटरन वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर मुख्य राउंड में अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री और जेबी ग्रुप ने फाइनल में जगह बनाई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया यूथ विंग उत्तर प्रदेश चैप्टर की लखनऊ इकाई एवं समस्त सिंधी पूज्य पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीग के मैच आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर मैदान पर खेले जा रहे हैं। इस दौरान हुई बैडमिंटन की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीष मोदी व मुकेश मोदी पुरुष युगल चैंपियन बने। आज समारोह में मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि बाबा साई मोहन लाल जी (शिव शांति आसूदाराम आश्रम, लखनऊ) ने वेटरन वर्ग की विजेता बीएचआर को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि डॉ.राजेश्वर सिं...