लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बाल तरणताल की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। इस तरणताल में तैराकी के प्रशिक्षण के लिये तैयारियां शुरू हो गई हैं। तरणाताल की सफाई कराई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तरणताल में प्रशिक्षण के लिए दाखिला लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र चार से दस वर्ष के बीच होनी चाहिये। प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। एक अप्रैल से ही दाखिला लिया जायेगा। शुरुआती दौर में शाम पांच से छह बजे तक शिविर संचालित होगा। प्रशिक्षु खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर शिविर का समय बढ़ाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.