लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन लीग मैच में बुधवाार को एमपीसीए, एसआरके स्पोर्ट्स क्लब, लखनऊ क्रिकेटर्स, जेके स्पोर्ट्स क्लब, ज्योति क्रिकेट क्लब और चार मीनार क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। कैप टू ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में एमपीसीए ने लखनऊ क्रिकेट नर्सरी को 10 विकेट से करारी मात दी। लखनऊ नर्सरी के 74 रनों के जवाब में एमपीसीए ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से गुरविंदर सिंह ने दो विकेट लिये और 40 रन बनाए। कैप वन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में एसआरके स्पोर्ट्स क्लब ने चौहान स्पोर्टिंग को नौ विकेट से पराजित किया। चौहान स्पोर्टिंग के 125 रनों के जवाब में एसआरके ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की। विजयी टीम से विपिन कुमार ने दो विकेट चटकाए और 36 गेंद में 54 रनों की आतिशी ...