कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 28 दिसम्बर रविवार को बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित होने वाले इस टेस्ट में एसोसिएशन से पंजीकृत संस्थानों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। बेल्ट टेस्ट में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि अतिथि के रूप में एक्टिविटी इंचार्ज भारती सिंह शामिल होंगी। टेस्ट का संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक वकील अहमद द्वारा किया जाएगा। आयोजन की पर्यवेक्षण समिति में दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, राहुल तिवारी, अतुल दुबे, आयुष मिश्रा, स्पर्श सिंह, सोनाली बिष्ट और शिल्पी बाजपेई शामिल हैं। यह जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.