प्रयागराज, जनवरी 29 -- शांतिपुरम स्थित गुरुकुल मांटेसरी स्कूल गुरुवार को हाउस क्लोजिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स हेड ब्वॉय उमंग मिश्रा एवं हेड गर्ल कीर्ति सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। स्कूल में पूरे सत्र के दौरान आयोजित खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में विभिन्न सदनों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी। निदेशक वीरेंद्र सिंह ने सीनियर विंग में एकलव्य हाउस एवं सर्वश्रेष्ठ बोर्ड डेकोरेशन के लिए प्रताप हाउस की उपविजेता घोषित किया गया। जूनियर विंग में सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना सभा के लिए रमन हाउस को तथा सर्वश्रेष्ठ बोर्ड डेकोरेशन के लिए टेरेसा हाउस को ट्राफी प्रदान की। इस दौरान सह निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार...