नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान विधानसभा में खेल और युवा मामलात विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सियासी तापमान बढ़ गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना ने राज्य सरकार के खेल आयोजनों में हुए खर्च, खिलाड़ियों की नौकरियों में नियमों और युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खेलों के नाम पर खर्च की प्राथमिकताएं स्पष्ट होनी चाहिए और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है।खेलो इंडिया पर खर्च बनाम ग्रामीण ओलंपिक चर्चा के दौरान चांदना ने हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में करीब 4200 प्रतिभागियों पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके मुकाबले उन्होंने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के दौरान आयोजित ग्रामीण ओलंपिक का हवाला दे...