भागलपुर, मार्च 30 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को खेले गए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में पन्नूचक ने खेरैहिया को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत मंडल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता आयोजित करने की सराहना की। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए आभार जताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय कुमार मंडल, रवि सुमन, रंजीत प्रसाद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मंडल एवं शारदा देवी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.