भागलपुर, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत निवासी उत्कृष्ट कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा एनडीए में 279वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट कुमार के पिता चंदन कुमार सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। उत्कृष्ट कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर स्थित एसकेपी विद्या विहार से प्राप्त की, जहां से उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। वह दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...