कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। कलम एक स्वैच्छिक संस्था एवं गंगा रक्षक दल, नमामि गंगे के निर्देशन में खेरेश्वर गंगा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर में साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सचिव डॉ. विपिन शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी आस्था के साथ-साथ जीवनदायिनी नदी है। गंगा रक्षक दल के अध्यक्ष आचार्य काली चरण दीक्षित ने गंगा की स्वच्छता पर जोर दिया। गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...