आगरा, अप्रैल 26 -- विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डबी सरीन ने तिरंगा चौक पर झंडारोहण कर और विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश धर्मानी के साथ फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने राहगीरों को जल भी पिलाया। दोनों अतिथियों ने इस पुण्य काम के लिए विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। फाउंडेशन अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया प्याऊ पर आरओ वाटर का जल पीने को मिलेगा। महेंद्र जैन, अजय नोतनानी, राजेश यादव, सोमेश शर्मा, मनोज नोतनानी, दिनेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीसीएल अर्पिता महिला मंडल के निर्देशन में खुला प्याऊ यह भी पढ़ें- बंपास टाउन में खुला पतंजलि का नि:शुल्क प्याऊ केंद्र यह भी पढ़ें- चंडी में 5 स्थानों पर लग...