खेरिया गांव में रहस्यमयी कीड़ा निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप
कटिहार, मई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के खेरिया मंडल टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक बड़ी संख्या में लाल रंग के कीड़े निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेज धूप के बीच खेत और बंजर जमीन से निकलकर ये कीड़े गांव की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते कीड़े पेड़ पौधों और लोगों के घरों तक पहुंचने लगे, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले गांव में इतनी बड़ी संख्या में इस प्रकार के कीड़े कभी नहीं देखे गए थे। लोग बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक रहे हैं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कीड़े जहरीले हो सकते हैं। गांव के बुजुर्ग अर्जुन मंडल ने बताया कि गांव में फैल रहा यह कीड़ा कनखजूरा प्रजाति जैसा प्रतीत हो रहा है। यह आमतौर पर बरसात, नमी और तेज गर्मी के दौरान जमीन से बाहर निकलते हैं। जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.