घाटशिला, मार्च 5 -- घाटशिला।घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत अन्तर्गत खेरवाल जाहेर बनटोला मे हर्षोल्लास के साथ दिशोंम बाहा बोंगा का भव्य आयोजन किया गया। मांझी बाबा राम किशोर मुर्मू के नेतृत्व मे आयोजित बाहा बोंगा मे नायके बाबा गोपीनाथ मुर्मू नें विधिवत पूजा अर्चना की। बाहा नृत्य एवं बाहा गीत के माध्यम से सुख, शांति व समृद्धि के लिए ईष्ट देवी देवताओं को आह्वान किया गया। उसके उपरांत हजारों श्रद्धांलुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित लोगो नें जाहेर मे नमन कर आशीर्वाद स्वरुप साल का फूल ग्रहण किया। इस अवसर पर एक दर्जन नृत्य मंडलियों नें बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले नायके बाबा और जाहेर कमेटी के सदस्यों को नृत्य करते हुए नायके बाखुल से जाहेर थान तक लाया गया। इस मौके पर जाहेर के संस्थापक स्व. कुनाराम मुर्मू की धर्मपत्नी फुलमनी ...