रांची, मार्च 31 -- खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के खेरखई गांव निवासी 23 वर्षीय ईश्वर साहू अपने घर में सोमवार की देर रात साड़ी के सहारे गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर रनिया थाना की पुलिस मंगलवार को खेरखई गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका। मृतक के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने रनिया थाना में सनहा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...