सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के संयुक्त तत्वावधान में "एआई इन रिसर्च: टूल्स, ट्रेंड्स एंड टेक्नीक" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के सहयोग से संपन्न हुई। प्रो. रविंद्र कुमार सैनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से शोध कार्य अधिक सटीक, प्रभावी और सरल हो सकते हैं। साथ ही एआई टूल्स के उपयोग से संचार कौशल, वेबसाइट निर्माण, सांख्यिकीय विश्लेषण, शोध परियोजनाओं की तैयारी और ग्राफ निर्माण जैसे कार्य आसान हो जाते हैं। प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने कहा कि आने वाले समय में एआई शोध के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा और विद्यार्थियों को...