नई दिल्ली, मार्च 8 -- मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के दूसरे सप्ताह में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। आईआरजीसी द्वारा जारी नए वीडियो फुटेज में दावा किया गया है कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 28वीं लहर के तहत खैबर शेकान, इमाद और गद्र मिसाइलों से हमले किए गए। ये हमले ईरान की उस रणनीति की हिस्सा है, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के जवाब में लगातार हमले जारी रखे जा रहे हैं। दरअसल, 28 फरवरी 2026 को खामेनेई की हत्या ने क्षेत्र में नई उथल-पुथल मचा दी, जिससे तेल कंपनियों में चिंता बढ़ गई और वैश्विक ऊर्जा बाजार अस्थिर हो गया। खाड़ी क्षेत्र के आ...