जहानाबाद, जून 12 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के रामपुर चौरम थाना अंतर्गत खेदरू बिगहा निवासी ट्रैक्टर मालिक सह चालक की ट्रैक्टर चलाने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवकुमार सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार सिंह ट्रैक्टर पर छड़, सीमेंट एवं गिट्टी लादकर बस्ती बिगहा में चल रहे एक मकान निर्माण कार्य के लिए सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रैक्टर चलाते समय ही वे अचेत होकर हैंडल पर झुक गए। ट्रैक्टर पर मौजूद मजदूर अनिल कुमार ने बताया कि चालक की स्थिति अचानक खराब होती देख उन्होंने तत्काल ट्रैक्टर बंद कर दिया और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- खेदरू बिगहा में ट्रैक्टर चलाते समय हार्ट अटैक से चालक की मौत सूचना मिलते ही परिजन पहुँचकर उ...