पीलीभीत, जनवरी 29 -- खेत देखकर लौट रहे सिख बुजुर्ग पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। शोरशराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। बुजर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर के रहने वाले 76 बर्षीय विंदर सिंह पुत्र सिंगारा सिंह खेती बाड़ी करते हैं। गुरुवार को विंदर सिंह साइकिल से अपने खेत देखने गए थे। दोपहर में वह खेत देखकर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान खेत से निकले तेंदुआ ने विंदर सिंह पर हमला कर दिया। इससे वह साइकिल से गिर गए। तेंदुआ उन पर टूट पड़ा। उसने कई बार विंदर सिंह की गर्दन पकड़ने की कोशिश की लेकिन हर बार उन्होंने अपना हाथ आगे कर दिया। इससे तेंदुआ ने उनका उनका हाथ चबा लिया। तेंदुआ से भिड़ने के दौरान विंदर सिंह शोरश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.