इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- भरथना। तिलयानी गांव निवासी सहदेव ने गांव के ही सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 26 मार्च की रात करीब दस बजे वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और ट्रैक्टर से खेत में कटाई कराने को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...