बदायूं, सितम्बर 16 -- खेत से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के बाद घर पर हमला करने के मामले में सात लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को जातिसूचक शब्द कहकर लाठी-डंडों और तमंचों की बटों से पीटा। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी गजा निवासी जजवीर उम्र 27 वर्ष ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 मई 2026 की शाम करीब छह बजे वह खेत से काम करके लौट रहा था। रास्ते में गांव के रोहित ठाकुर पुत्र देवेन्द्र, मोहित ठाकुर पुत्र देवेन्द्र, ध्रुव पुत्र बन्टी और शिवा ठाकुर पुत्र योगेन्द्र ने पुरानी रंजिश में उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। इसके...