रामपुर, जून 24 -- देर शाम खेत से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हादसे में दोनों युवक बाल-बाल बच गए और उन्होंने शोर मचा दिया। तेंदुए के हमले की सूचना पर तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों को अपने बच्चों और मवेशियों की चिंता सता रही है। बता दें कि तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण परेशान हैं। बीते रविवार को बेलवाडा गांव निवासी सरदार दलजीत सिंह राणा, मनजीत सिंह और किशनसिंह सिन्धु ने बिट्टू के मक्का के खेत के नजदीक तेंदुए को दो शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए देखा था। यह भी पढ़ें- केले के खेत मे देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों का डर बढ़ा शोर शराबा होने पर तेंदुआ और उसक...