बदायूं, जून 13 -- फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र में किसान के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नरोरी नरोरा का है। यहां के रहने वाले पप्पू सिंह पुत्र नोबतराम ने अपने छोटे भाई धर्मबीर सिंह पुत्र नोबतराम, भतीजे राहुल पुत्र धर्मबीर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पप्पू सिंह ने बताया कि 26 मई की शाम वह खेत पर पानी लगाने गए थे। वहां मौजूद आरोपियों ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप यह भी पढ़ें- खेत से लौट रहे किसान पर हमला केस दर्ज है कि कुछ दूरी पर ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे उनके दोनों हाथों सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उन्हें...