फिरोजाबाद, मई 21 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के आलीपुर गुढा में खेत से लौट रहे किसान को गांव के युवक ने अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विमल कुमार पुत्र अचम्भे सिंह ग्राम आलीपुर गुढा थाना नसीरपुर 20 मई की शाम अपने खेत से आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के राधारमण पुत्र रामगोपाल अपने बेटों सचिन, ऋषभ के साथ आया। आते ही बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे। जब गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में पीड़ित लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस...