अमरोहा, जून 5 -- बछरायूं, संवाददाता। क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे किसान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शुमाली निवासी 50 वर्षीय किसान निरंजन सिंह गुरुवार देर रात अपने खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए मंडी धनौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- खेत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ह...