गाजीपुर, मई 21 -- खानपुर (गाजीपुर)। सिधौना रेलवे हाल्ट के अप लाइन पर बुधवार की देर शाम खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राकेश यादव पुत्र स्व. रामकृत यादव निवासी ईशोपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव खेत से घर लौट रहे थे, तभी पवन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11062) की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक अपने पीछे पत्नी गीता यादव, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...