कानपुर, मई 19 -- सरवनखेड़ा संवाददाता।गजनेर थाना क्षेत्र के पामा रेलवे स्टेशन के पास खेत से लौट रहे सूरजपुर गांव के रहने वाले किसान की रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना प्वाइंटस मैन पामा स्टेशन मास्टर को घटना से अवगत कराया। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी भीमसेन ने जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुखरायां जीआरपी के चौकी प्रभारी दिलीप कंचन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूरजपुर गांव निवासी आदित्य ने बताया की उनके खेत रेलवे लाइन के दूसरी ओर है। सोमवार की शाम उसके सत्तर वर्षीय पिता रमेश सिंह अपने खेत से घर आ रहे थे तभी पामां रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते वक्त अचानक सामने से ट्रेन आ जाने से उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो...