हमीरपुर, मार्च 5 -- राठ, संवाददाता। अलग अलग घटना में खेत से लौटकर घर आए दो किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। जिन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर दोनों परिवारों में होली का रंग फीका पड़ गया और घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम कराया है। जरिया थानाक्षेत्र के कछवाकलां गांव निवासी ज्ञानदेव ने बताया कि 56 वर्षीय पिता रामअवतार बुधवार को खेत गए थे। दोपहर बाद जब घर लौटे तो अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ज्ञान देव ने बताया कि उसकी शादी गोहांड में तय हो चुकी है और आगामी 25 नवंबर की शादी है। जिसके लिए पिता रामअवतार अभी से तैयारी में लगे हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी राजेश कुमारी, पुत्र ज्ञान देव भरत को रोते हुए छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...