गंगापार, जून 18 -- भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग पर हमला किया गया। पीड़ित ने मऊआइमा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मऊआइमा के ऊंचडीह निवासी नागेंद्र भूषण शुक्ला ने आरोप लगाया कि 17 जून की शाम वह अपने खेत पर काम कर के घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास पहले से घात लगाए बैठे परिवार के आधा दर्जन लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नागेंद्र ने 18 जून की सुबह मऊआइमा थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...