संभल, अप्रैल 30 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खेत पर काम करने गए एक युवक के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की गई, बल्कि आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी हरवीर पुत्र सीताराम ने बबराला थाने में तहरीर देकर बताया कि घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे की है। हरवीर अपने खेत पर काम करने गया था, तभी गांव के ही प्रेमपाल पुत्र चतुरी और उसके तीन बेटे कमल, भीमसैन व डालचन्द्र वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- मारपीट व जानलेवा हमले में आठ लोगों पर मुकदमा आरोप है कि इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हरवीर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।घर में घुसकर दी धमकी पीड़ित...