पूर्णिया, फरवरी 25 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक खेत से पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियार में एक कट्टा, एक गोली, एक रॉड एवं चाकू शामिल हैं। हथियार खेत में लावारिस अवस्था में रखे गए थे। घटना बायसी थाना क्षेत्रान्तर्गत सुगवा महानंदपुर पंचायत जसमतिया टोला बैरगाछी का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने खेत में लावारिस अवस्था में हथियार देखा। इसकी सूचना डंगराहा ओपी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुहंची पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया। बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी घटना को अज्ञात अपराधी किसी घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस खेत से हथियार बरामदगी के मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.