कटिहार, अप्रैल 26 -- आजमनगर। एक संवाददाता स्थानीय आजमनगर बाजार के निकट स्थित दिलीप कुमार पाल के खेत से मोटर चोरी को लेकर आजमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बाबत आजमनगर पुलिस मामले को लेकर लगातार तहकीकात करते हुए ख्वाजा नगर गांव निवासी राहत अंसारी के घर से मोटर पंप बरामद कर राहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मोटर चोरी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...