गंगापार, मई 4 -- क्षेत्र के चनैनी गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी भूमि से मिट्टी चोरी कर बेचे जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम चनैनी निवासी रमाकांत तिवारी, संजीव तिवारी व अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी लगभग दो बीघा कृषि भूमि से अज्ञात खनन माफिया ने रात के समय करीब डेढ़ मीटर गहराई तक मिट्टी निकालकर बेच दी। इससे भूमि अनुपयोगी हो गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने प्रशासन से अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भूमि को सुरक्षित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.