अलीगढ़, मई 15 -- जट्टारी (अलीगढ़)। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बरकीगढ़ी (सालपुर) में जमीनी विवाद में एक युवक को डम्फर से कुचलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर भाई ने ही डम्फर चढ़वाकर युवक को जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 9 मई की शाम चंद्रवीर नामक व्यक्ति गांव के खेतों से जेसीबी और डम्फर के जरिए मिट्टी उठवा रहा था। जब उसके सगे भाई शिवकुमार और पिता नेपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर इस कार्य का विरोध किया, तो दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट व निर्माण सामग्री ले जाने का आरोप, प्राथमिकी आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चंद्रवीर ने उकसाकर डम्फर चालक से शिवकु...