पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमलू निवासी लालाराम पुत्र मोहनलाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहागया कि उसकी भैंसा बुग्गी खेत पर खड़ी हुई थी। 20 मार्च को सुबह आठ बजे वह खेत पर पहुंचा तो उसकी भैंसा बुग्गी वहां नहीं थी। उसकी भैंसा बुग्गी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के इस्लामनगरनिवासी जीशान और रेहान चोरी करके ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेा त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपियों को रुपपुर कृपा से देवहा नदी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की हुई भैंसा बुग्गी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...