रुडकी, अप्रैल 20 -- ​मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मन्नाखेड़ी में खेत से पॉपुलर के पेड़ उखाड़ने और तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ ग्राम मन्नाखेड़ी निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सुक्का ने उनके खेत में घुसकर लगभग 20 से 25 पॉपुलर के पेड़ों को उखाड़ दिया और तोड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया। आरोप है कि इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ​पुलिस ने आरोपी सुक्का के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...