प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेड़ी भीट गांव निवासी सीता देवी पत्नी गेंदालाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 15 दिसंबर को वह अपनी बहू रीना पत्नी मदनलाल के साथ खेत देखने गई। उसके खेत से पड़ोसी पानी ले जा रहे थे, उसकी बहू ने खेत से पानी ले जाने से रोका तो आरोपियों ने उसे और उसकी बहू को लाठी-डंडे से मारा पीटा। आरोप है कि बहू का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका बेटा मदनलाल पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़िता सीता देवी की तहरीर पर बाबूलाल उसके बेटे अरुण सरोज, मूलचन्द सरोज, विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.