खेत से निकलने पर विवाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल
अलीगढ़, मई 29 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में गुरुवार शाम बच्चों के खेत से गुजरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब छह बजे फरीदपुर गांव में 50 से 60 लोगों के बीच पथराव और मारपीट की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि जफर मोहम्मद और आरिफ के परिवारों के बीच बच्चों के खेत से निकलने को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते इस मामूली बात ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में पहले पक्ष से जफर मोहम्मद, शहजेब और दिलशाद घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से आरिफ, आसिफ और गुलापशा को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.