सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। खेत से निकलने पर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक महिला को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के नरसोही गांव निवासी अनीता के मुताबिक गांव निवासी गिरजा, सर्वेस, सोने के खेत से वह निकली थी। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने खेत में पकड़ कर गालियां दी, फिर लात घूसो व लाठी डन्डो से बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...