बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम मौलाडीह मजरा जहरदिया में खेत से ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने महिला व उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी धनीराम पुत्र मंगरे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव का ही गौरी शंकर उनके खेत से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। इस दौरान उनकी पत्नी छोटकी ने खेत से ट्रैक्टर ले जाने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गौरी शंकर, उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर छोटकी को गाली-गलौज करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचीं धनीराम की बेटियां विनीता व ...