कन्नौज, फरवरी 27 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। आलू के खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में विकराल रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी -डंडे व पथराव में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में छह से अधिक लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष से मिली तहरीर पर एक दर्जन नामजद समेत आठ दस अज्ञात व महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा में शमीम पुत्र हलीम के आलू के खेत से गांव निवासी मन्ना पुत्र जरीफुल ने ट्रैक्टर निकाल दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज व मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने दोनों को अलग कर मामला शांत करा दिया। लेकिन दोनों ओर से कटु वार्ता के कारण एक द...